2 ठगों ने गल्ला व्यापारी को 10 किलो मूंगफली 65000 में बेची- Bairad News

बैराड़। बैराड़ के धौरिया रोड पर स्थित विष्णु कुमार गुप्ता की गल्ले की दुकान पर दो ठगों ने व्यापारी को बातों में उलझाकर 65 हजार रूपए से भरा बैग उड़ा दिया। बैग चुराने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि बाइक से उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए। वे कुछ दिनों से बदरवास में मदारी का खेल दिखा रहे थे। उन ठगों ने उनके यहां 10 किलो मूंगफली बेची और मूंगफली बेचने के बाद वह बाइक की तरफ जा रहे थे तभी एक ठग ने 50 रूपए का नोट खराब बताकर उन्हें बदलने को कहा।

जब उसने बैग में से दूसरा नोट निकालकर दिया तो ठग उनसे चूसने वाली गोली मांगने लगा। गोली निकालते समय उसी समय पलक झपकते ही ठग ने बैग चुरा लिया और वहां से दोनों ठग भाग निकले।