daliy news scan@ शिवपुरी। शिवपुरी जिले के शिवपुरी की खबरो को प्रकाशित करने वाले प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने अनुराग जैन के नोटिस के मामले को प्रकाशित किया है। हैलिकॉप्टर में बैठकर पुष्पवर्षा करना पडा भारी,पत्रिका में नपा के पूर्व प्रभारी सीएमओ का गडढा घोटाला,नई दुनिया ने नपा के भुगतान को लेकर शिवपुरी वासियो की किस्मत में सडक के गडढो की खबर का प्रकशन किया है।
दैनिक भास्कर:दैनिक भास्कर ने शिवपुरी भास्कर के लीड खबर पटवारी अनुराग जैन की हैलिकॉप्टर की आसमान यात्रा की एक्सक्लूसिव खबर का प्रकाशन किया है। कम शब्दो में इस खबर का आशय निकाले तो जैन समाज द्धवारा आयोजित पंचकल्याण महोत्सव में पुष्पवर्षा की गई थी।
पटवारी अनुराग जैन ने परिवार सहित हैलिकॉप्टर में बैठकर पुष्पवर्षा की थी,यह फोटो जैन साहब ने ग्रुप में शेयर कर दिए। इन्ही फोटो के आधार पर एसडीएम शिवपुरी ने नोटिस देते हुए लिखा की तहसील शिवपुरी के व्हाट्स अप ग्रुप में आपके द्वारा डाले गए फोटो से यह प्रकाश में आया है कि 5 दिसंबर 2021 को नगर शिवपुरी में आयोजित जैन पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान हेलिकॉप्टर में बैठकर उसके माध्यम से आपके द्वारा पुष्पवर्षा की गई।
आप शासकीय सेवक हैं, प्रथम दृष्टया ही आपका यह कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता का द्योतक है। उक्त संबंध में आप उत्तर प्रस्तुत करें कि आपके द्वारा प्रश्नगत हेलिकॉप्टर में बैठकर यात्रा करने, पुष्पवर्षा करने की विभागीय नियंत्रणकर्ता अधिकारी की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की गई अथवा नहीं, यदि अनुमति प्राप्त की तो उसकी प्रति प्रस्तुत करें।
पत्रिका:पत्रिका ने अपनी शिवपुरी पत्रिका में लीड खबर में सडक सुधार के नाम पर सिर्फ गडढे भरे,10.61 लाख का कर दिया भुगतान शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया हैं। इस खबर में दावा किया हैं तत्काालिन सीएमओ गोविंद भार्गव ने अपने चहेतो को लाभ देने के लिए सडक की पेच रिपेयरिंग के लिए 1 लाख से कम कामो का वर्क आर्डर करते हुए काम दिया। वर्षा काल में सडको में हुए गडढे भरने के लिए यह वर्क आर्डर जारी किए। कही गडढें भरकर भुगतान लिया गया की नई सडको पर ही गडढे भर दिए गए। सीएमओ अवस्थी का कहना है कि यह भुगतान मेरे से पूर्व के हैं अगर कोई इस मामले में शिकायत करता हैं तो मैं जांच करवाता हूं।
नईदुनिया:नई दुनिया ने अपनी लीड खबर में जलावर्धन की कंपनी ने सड़कों को खुदा हुआ छोड़ा, भुगतान के अभाव में दूसरी कंपनी ने भी काम किया बंद शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया हैं इस खबर में सरकरी लापरवाही और जनमानस को होती समस्या का प्रकाशन किया हैं खबर का आशय हैं कि जलावर्धन योजना के तहत कॉलोनियों में कनेक्शन पहुंचाने के लिए शहर की पहले से बनी बनाई सड़कें दोबारा खोद दी गई थीं। इससे करोड़ों रुपये की सड़कों को नुकसान हुआ। सभी वार्ड में पहले से बनी हुई सड़कें खोद दी गईं।
नियमानुसार पाइप लाइन डालने का काम करने वाली कंपनी को सड़कों को वापस से लेवल करके देना था। लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद नगर पालिका ने एक और टेंडर निकाला और 4.65 करोड़ रुपये में शिवम कंस्ट्रक्शन को इन सड़कों की मरम्मत कर काम सौंपा। अब भुगतान न होने की वजह से यह काम भी रुक गया है। सोमवार से ठेकेदार कंपनी शिवम कंस्ट्रक्शन ने भी अपना काम बंद कर दिया है जिसके चलते एक बार फिर नागरिक खुदी पड़ी हुई सड़कों से परेशान होते रहेंगे।
यह प्रमुख भी रही शिवपुरी जिले की, इन खबरो को लगभग सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित किया हैंं
1.दो साल से समूह को नहीं मिला एक भी रुपया, महिलाएं बच्चों के साथ जिपं सीईओ की गाड़ी के आगे बैठीं
2.15 साल बाद बंधुआ मजदूरी के चंगुल से छूटकर आए आदिवासी के बेटे और बहनोई को अपहृत कर ले गए दबंग
3.पांच साल में रुपये दोगुने करने का लालच देकर की 22 लाख रुपये की ठगी
4.बामौरकलां में चोरों ने चटकाए सूने घर के ताले, करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी

