नक्षत्र वाटिका: IPS अफसर नरेंद्र रावत की शादी में दुल्हन पक्ष के गहने चोरी, पुलिस टेंशन में- Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की महल कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह रावत का इसी साल भारतीय पुलिस सेवा के लिए सिलेक्शन हुआ है। श्री रावत अभी ट्रेनिंग में है। 6 दिसंबर 2021 को उनका विवाह समारोह नक्षत्र वाटिका में आयोजित किया गया था। जिस समय स्टेज का प्रोग्राम चल रहा था ठीक उसी समय चोरों ने कन्या पक्ष के विश्राम कक्षों में घुसकर 3 कमरों में चोरी की। कन्या पक्ष का कैश का एवं ज्वेलरी गायब है।

चोरों के चेहरे नक्षत्र वाटिका में लगी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी से लोकल पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप की स्थिति बन गई है। निश्चित रूप से लोग कहेंगे ही कि जब आईपीएस अफसरों के यहां चोरी होने लग गई तो शिवपुरी शहर में कौन सुरक्षित रह सकता है।