टूटी पुलिया से गुजर रहा था BIKE सवार, BIKE सहित पुलिया में गिर गया, मौत- Pichhore News

पिछोर। जिले के पिछोर में एक बाइक सवार युवक टूटी हुई पुलिया से बाइक सहित नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

मृतक तिलक सिंह पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी देवरी बिगत रात्रि बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में पडऩे वाली एक पुलिया टूटी हुई थी। जिससे अंधेरा होने के कारण बाइक टकरा गई और पुलिया के टूटे वाले हिस्से में वह बाइक सहित नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट थी।

बताया जाता है कि रातभर वह पुलिया के नीचे घायल अवस्था में पड़ा रहा और इलाज में देरी होने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसकी लाश दूसरे दिन सुबह मृत अवस्था पुल के नीचे पड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।