युवक के घर में घुसकर जबरिया पड़ोसियों ने खिलाया जहर: युवक अस्पताल में भर्ती - Shivpuri City News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि देहात थाना क्षेत्र के वार्ड नबंर 26 में निवासरत एक युवक को जबरिया जहर पिला दिया। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस का कहना है कि उसने स्वयं ही जहर खाया है।

जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में वार्ड नंबर 26 का निवासी अजीत बाल्मिक को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया हैं उसने मीडिया को बताया कि बच्चो में झगडा हो गया था मैने सभी बच्चो का डांट कर भगा दिया। तभी झगडे हुए बच्चो के परिजन भगवान दास और महेन्द खरे और सुनीता मेरे घर आए और गाली ग्लौच करने लगे।

मैने गाली ग्लौच करने से मना किया तो उन्होने मेरे को जबरिया जहर पिला दिया। वही पुलिस ने बताया कि उसने स्वयं जहर खाया हैं। बच्चो के झगडे का विवाद नही हैं पैसो के लेन देन का विवाद है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है।
G-W2F7VGPV5M