करैरा में बाईक चोरों का आंतक, एक ही दिन में तीन बाईकेें चोरी- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षैत्र से आ रही है। जहां लगातार हो रही चोरी की बारदातें थमने का नाम हीं नहीं ले रही है। बीते दिनों से करैरा क्षेत्र में लूट,चोरी की बारदातों केा अंजाम देने के बाद बदमाश बैखोफ होकर झांसी यूपी की तरफ भाग जाते है। जिससे पुलिस इन आरोपीयोंं तक नहीं पहुंच पा रही है। बीते रोज भी करैरा में ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया है। जहां चोरों ने एक के बाद एक 3 बाईकों को निशाना बनाते हुए पार कर दिया है। इस मामले की शिकायत पीडितों ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां करैरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचनना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पहली बारदात 25 नबम्बर की है। जहां दोपहर 11.30 बजे वार्ड न0 9 जैन मन्दिर के पास करैरा से अज्ञात चोर पीडित की बाईक क्रमांक MP33 MW 2422 को चुरा कर ले गया। उसके बाद दूसरी बारदात राम राजा गार्डन के सामने से हुई। जहां अज्ञात चोर बाईक क्रमांक MP 33 MY 8163 को चुराकर अपने साथ ले गए। इसी दिन तीसरी बारदात संस्कृति स्कूल के पास की है जहां चोरों ने बाईक क्रमांक MP 33 MT 9790 को निशाना बनाते हुए पार कर दिया। तीनों मामलों की फरियादीयों ने ई एफआईआर के माध्यम से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M