DNS: पत्रिका- एक करोड का स्टिंग, नईदुनिया- 19000 प्रसूता गायब, भास्कर- फिरौती में नाम वापसी

Bhopal Samachar
शिवपुरी।
शिवपुरी के प्रमुख समाचार पत्रो में आज की प्रकाशित खबरो में पत्रिका ने एक करोड के सट्टे के कारोबार का स्टिंग किया हैं,ओर इसमें महत्वपूर्ण यह हैं कि फिजीकल थाना क्षेत्र के स्टिंग अधिक हैं। वही नई दुनिया ने अपनी खबर में प्रसुताओ के अधिकार की बात की हैं। भास्कर ने अपनी प्रकाशित खबर मे

पत्रिका:पत्रिका ने अपने शिवुपरी पत्रिका के आधे पेज पर शहर में चल रहे सट्टे को जगह दी हैं। पत्रिका ने शहर के 21 स्थानो का स्टिंग किया हैं,साथ में लाईन ले रहे 10 सटोरियो के फोटो का भी प्रकाशन किया हैं। इसमें फिजीकल थाना क्षेत्र में 9 स्थानो का सिटंग किए जाने का उल्लेख हैं। वही देहात थाने सीमा क्षेत्र में 8 जगह का स्टिंग किया हैं,सिटी कोतवाली सीमा में 4 जगह का स्टिंग किया हैं।

खबर का सीधा सा अर्थ हैं कि शहर में प्रतिदिन सट्टे का एक करोड का टर्नआवर हैं। और इस टर्नआवर में पुलिस थानो का भी हिस्सा हैं इस कारण बैखौफ होकर सटोरिए पर्ची काट रहे हैं। थाना क्षेत्रो की पुलिस का सीधा इस टर्नआवर में साईलेंट पार्टनरशिप है। वही इस मामले में एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने वर्जन दिया है कि यदि शहर में इस तरह से सटटे की खुले आम पर्चिया काटी जा रही हैं तो आप हमे बताए कार्रवाई कराऐगें। समय समय पर सट्टा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती रहती हैं।

नईदुनिया: नईदुनिया ने शिवपुरी पेज पर लीड खबर में प्रसुताओ को स्थान दिया हैं नई दुनिया के ब्यूरो अभिषेक शर्मा् ने सरकारी आंकडो भरी खबर एक्सक्लूसिव खबर का प्रकाशन किया है। खबर में तथ्य सरकारी आंकडे हैं। खबर का आशय कम शब्दो में लिखने की कोशिश करते हैं कि जिले में जिले में 19922 प्रसूताओं की तो बैंक खाते की जानकारी ही पोर्टल पर नहीं भरी गई है। जिससे इन प्रसुताओ को एएनएम और सीएचओ की लापरवाही के कारण यह जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के भुगतान नहीं हो पाए हैं।

जब प्रसुताओ को लाभ नही मिलता है तो वही सीएम हैल्पलाईन पर शिकायत होती हैं जब जाकर निराकरण होता हैं और लाभ रूपी 16 हजार रूपए मिलते है। एएनएम ओर सीएचओ की लापरवाही के कारण सरकारी योजना का लाभ प्रसुताओ को नही मिल रहा हैं ओर इस कारण जिले में 181 पर की जा रही शिकायतो का आंकडा भी बड रहा है। कुल मिलाकर स्वत:ही मिलने वाली योजना के लाभ के लिए जंग लडनी पड रही है।

1 नवंबर 2020 से 8 दिसंबर 2021 तक प्रसव हेतू संभावित रिकॉर्ड 45956 था। इसमें से 20718 रिकॉर्ड में समग्र आइडी या नाम की जानकारी ही नहीं भरी गई। 19922 की बैंक खाते की जानकारी नहीं भरी गई। 19918 प्रसूताओं के आइएफएससी की जानकारी नहीं भरी गई है। इसी तरह 8479 प्रसूताओं के प्रसव पूर्व बच्चों की जानकारी नहीं भरी गई है। प्रसव पूर्व बच्चों की जानकारी भरना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2 से कम बच्चे होने पर ही योजना का लाभ मिलता है। यदि तीसरा बच्चा है तो संबल योजना का लाभ नहीं मिलता है। यहां एएनएम और सीएचओ की ओर से एक के बाद एक जानकारी भरने में लापरवाही बरती गई है।

दैनिक भास्कर: दैनिक भास्कर ने अपनी शिवपुरी भास्कर मे पेज पर लीड खबर के रूप में नरवर के अपहरण के घटनाक्रम को प्रकाशित किया हैं। इस खबर के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी को होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन था, लेकिन इसके पहले ही कुछ जगह दावेदारो में दुश्मनी उभर आई। शिवपुरी की चकरामपुर ग्राम पंचायत से सरपंच पद की महिला उम्मीदवार मिथला बाई का नामांकन वापस कराने के लिए उसके पति गजराजसिंह कुशवाह (50) का रविवार रात पांच लोगों ने अपहरण कर लिया था। गजराज सिंह वापस आ गया पुलिस ने 5 अज्ञात अपहरण कर्ताओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वही जिले में बीते रोज पहले चरण के पंच-सरंपच और जनपद सस्दयो के नामाकंन फार्म भरे हुए थे। पंचायत चुनाव देश में सबसे बडे झगडे और विवाद का कारण होत हैं। लुकवासा ग्राम पंचायत की सरंपच पद की हरिजन महिला दावेदार का फार्म छिनने और फार्म नही जमा होने का मामला सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित किया हैं। सरपंच पद के रटट का नरवर थाना क्षेत्र का चकरामपुर पंचायत का अपहरण काण्ड भी सभी अखवारो की सुर्खिया रहा है। वही युवक की स्वयं की अपहरण की कहानी की खबर सभी समाचार पत्रो में सुर्खिया बटौर रही है।