महाराजा सिंधिया का 4 को होगा रोड शो,5 को लेगें पंचकल्याण महोत्सव में भाग,यह रहेगा रोड-शो का रूट- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारत सरकार में केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिन के लिए शिवपुरी आऐंगें। शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेगें। 4 दिसंबर को सिंधिया सरकार का रोड शो हैं और 5 दिसबंर को गांधी पार्क में बने अयोध्या नगर में हो रहे पंचकल्याण महोत्सव में भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और सिंधिया निष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा ने बताया कि महाराज सिंधिया 4 दिसबंर को 4 बजे शिवपुरी पधारेंगें। गुना बाईपास से गुरूद्धारा चौहाहे पहुंचेंगें एंव गुरूद्धवारे में दर्शन करेंगें। इसके बाद महाराज का काफिला राजेश्वरी रोड की ओर जाऐगा जहां मां राज रोश्ववरी माता के दर्शन कर आर्शीवाद लेेगें।

इसके बाद अग्रसेन चौराहे पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करेंगे। महाराज का काफिला अस्पताल चौराहे से होते हुए कोर्ट रोड की ओर जाऐगा। इसी बीच चौराहे पर हनुमान जी के मंदिर में महाराज दर्शन करने जाऐगें उसके बाद माधव चौक चौराहे पर स्थित माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,उसके बाद महाराज सिंधिया परणिय वाटिका जाऐगें और कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगें।

इसके उपरांत रात्रि 8 बजे माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर परियोजना के संबंध में बॉम्बे कोठी में जिला प्रशासन के साथ बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 05 दिसम्बर को प्रातः 8.45 बजे से जैन समाज के कार्यक्रम पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेंगे। इसके उपरांत शिवपुरी से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। वही बताया जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस कार्यक्रम में युवराज महाआर्यमान सिंधिया भी साथ होगें लेकिन उनका अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम नही आया है।
G-W2F7VGPV5M