15 दिनों से बिजली की आपूर्ति नही होने के चलते वार्ड वासियों ने विद्युत सुपरवाइजर को सौंपा ज्ञापन - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत खतौरा के वार्ड क्रमांक 16, 17 मे पिछले 15 दिनों से कड़ाके की सर्दी में बिजली के आपूर्ति नही होने से ग्राम पंचायत के द्वारा प्रदाय नल जल योजना भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिस कारण छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को सुबह-सुबह पानी के लिए मशक्कत करनी पड रही है।

जिसके चलते 15 दिनों तक बिजली विभाग का इंतजार करने के बाद आज वार्ड वासियों ने सुपरवाइजर विद्युत विभाग के नाम डीपी बदलवाने को लेकर ज्ञापन दिया। सुपरवाइजर ने ज्ञापन स्वीकार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन देने के लिए वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे कल्याण कुशवाह, भानु प्रकाश कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, हनुमंत सिंह कुशवाह, वीरा कुशवाह, रामू कुशवाह, धर्मेंद्र यादव, संजीव यादव, रिंकू प्रजापति, महेश कुशवाह, विनोद कुशवाह, महाराज सिंह कुशवाह, पहलवान सिंह कुशवाह, मनीष कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, भरत कुशवाह, नरेश कुशवाहा, डॉ सुपर सिंह कुशवाह, संतोष कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा।
G-W2F7VGPV5M