धूमधाम से शिवपुरी में माधव महाराज की जयंती, दीवान ​साहब सहित कलेक्टर SP ने अर्पित किए पुष्प- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शिवपुरी शहर के पितामह कैलाशवासी माधौ महाराज की जयंती है। प्रति वर्ष आज पंचमी के दिन यानी हर वर्ष दीपावली के बाद आने वाली पंचमी को कैलाशवासी माधौ महाराज की जंयती शिवपुरी के लोगों याद करते है। इस शहर के जंगल से शहर बनाने वाले माधौ महाराज की जंयती बडे ही धूम धाम से मनाना चाहिए, परंतु यहां लोग इन्हें भूल गए है। जिसके चलते यहां माधौ महाराज की जयंती पर महज औपचारिकता पूर्ण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उद्योगपति दीवान सहाब,शिवुरी कलेक्टर एसपी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

आज माधौ महाराज की जयंती पर माधौ चौक चौराहे पर उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान उद्योग पति दीवान अरविन्द लाल, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल, नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी के मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने कै माधौ महाराज की प्रतिमा पर तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम का संचालन अवधेश सक्सेना ने किया। समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना व संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली की पंचमी को कै माधौ महाराज सिंधिया की जयंती मनाई जाती है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, समिति के संस्थापक विजय जैन, ललित जैन, माखन लाल राठौर, प्रह्लाद भारती, महेंद्र यादव, तेजमल सांखला, हरवीर सिंह रघुवंशी, मुन्नालाल कुशवाह, महेन्द्र रावत, महेंद्र गोयल,राजेन्द्र गुप्ता, मोहन मधुर गुप्ता, मनीराम राठौर, श्याम सुंदर राठौर, डॉ नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र सकलेचा, उत्तम बंसल, अनिल गोयल, मनीष जैन, राहुल गर्ग, शशि शर्मा, सचिव मुकेश आचार्य, बृज दुबे, आकाश शर्मा, राधा ओझा, सतीश अग्रवाल, वासुदेव राठौर, प्रकाश ठेईया, अर्चना चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश गर्ग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
G-W2F7VGPV5M