कढ़ाई पर बना माता का पदचिन्ह, विश्वास नहीं हुआ तो धोया कई बार नहीं मिटा: मंदिर को सौंपी कढ़ाई- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के नवग्रह मंदिर में आस्था से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कढ़ाई सौंपते हुए कहा कि इस पर माता के पैर का निशान है। उसने पुजारी को यह कहते हुए कढ़ाई सौंप दी कि अब यह धार्मिक हो गई है। व्यक्ति ने अपना नाम और पहचान नहीं बताई।

उसने पुजारी से कहा कि नवरात्र में घर में माता बैठाई थीं। एक दिन कढ़ाई देखी तो उस पर एक पदचिन्ह था। जब माता वापस लौटी होंगी तो यह उनके दाएं पैर का निशान रह गया है। अब यह वर्तन पवित्र और धार्मिक हो गया है और इसलिए उसे घर में नहीं रख सकता हूं।

यह कहते हुए वह वर्तन मंदिर में सौंप गया। व्यक्ति ने यह भी बताया कि इसे कई बार धोया, लेकिन यह पदचिन्ह नहीं मिटा। वर्तन को देखने पर उस पर एक छोटा पदचिन्ह दिखाई भी देता है। हालांकि यह स्पष्ट पदचिन्ह नहीं है, लेकिन देखने में उसी की तरह है।
G-W2F7VGPV5M