अब शिवपुरी के खेल मैदान में भी रात में हो सकेंगे हॉकी के मैच, राजे की पहल पर खेल मैदान अपग्रेड - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर शिवपुरी के खेल स्टेडियम में अब रात में भी हॉकी मैच हो सकेंगे। इसके लिए 1 करोड़ रूपए खर्च करके हाईमास्ट की 96 लाइट लगाई गई हैं। जिनकी 28 हजार 800 बॉट की रोशनी में शिवपुरी में अब अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच हो सकेंगे। इसके साथ ही जिला खेल परिसर शिवपुरी का हॉकी मैदान पहले से अपग्रेड हुआ है।

एक हाईमास्ट में करीब 16 लाइट लगी हैं और हर लाइट 300 बॉट की है। दिल्ली की एक्सपर्ट टीम जल्द शिवपुरी आकर लाइट का परीक्षण करेगी। लाइट लगने से अब हॉकी मैदान में रात मेें भी दिन जैसा नजारा रहेगा। जिससे हॉकी टूर्नामेंट दिन के अलावा रात में भी आयोजित किए जा सकेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट के लिए शिवपुरी का मैदान अब पूरी तरह से बनकर तेयार है। शिवपुरी में हॉकी मैदान का 11 अक्टूबर 2017 को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमि पूजन किया। मैदान बनने के बाद 2 अक्टूबर 2018 को उनके हाथों ही इसका लोकापर्ण हुआ। हॉकी मैदान में 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है।

इसे लेकर अब दिल्ली की एक्सपर्ट टीम को शिवपुरी बुलवाकर लाइट्स का परीक्षण करना रह गया है लाइट्स लगने से हॉकी मैदान में अब रात में भी दिन जैसा माहौल प्रतीत होता है। आने वाले समय में हॉकी टूर्नामेंट दिन के अलावा रात में भी आयोजित कराए जा सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट के लिए अब शिवपुरी का हॉकी मैदान पूरी तरह बनकर तैयार है।

अक्टूबर 2018 में बना हॉकी मैदान, एस्ट्रोटर्फ पर 1.25 करोड़ खर्च : माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में हॉकी मैदान का 11 अक्टूबर 2017 को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमिपूजन किया। मैदान बनने के बाद 2 अक्टूबर 2018 को खेल मंत्री के हाथों ही इसका लोकार्पण हुआ। हॉकी मैदान में 1.25 करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है। जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से हॉकी मैदान को अपग्रेड कराया जा रहा है।
G-W2F7VGPV5M