शिवपुरी। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश 2022 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 05 नवम्बर कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी मेजर अमृत पाल सिंह भुल्लर ने संबंधित कार्यालयों, विभागों एवं विद्यालयों से अपील की है कि इस सूचना को प्रषित करें। जिससे अधिक से अधिक अभिभावक इसका लाभ उठा सकें।

