आज शहर की तफरी पर निकला सांपों का झुंड, बैंक ऑफ इंडिया में घुसा अजगर, मचा हडकंप - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में अतिबारिश के बाद से अब सांप अपने अपने बिलों से निकलकर शहर भ्रमण पर निकले है। जिसके चलते हालात यह है कि एक के बाद एक शहर में तीन सांप मिलने से हडकंप मच गया। एक सांप तो शहर के मध्य स्थिति बैंक आॅफ इंडिया में आ गया। जिससे बैंक में हडकंप मच गया। इस मामले की सूचना पर फोरेस्ट की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इन सांपों को पकडकर ले गई।

पहली घटना शिवपुरी शहर के बीचों-बीच बैंक ऑफ इंडिया की है। जहां आज सुबह बैंक खुलने के बाद सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जब वह बैंक के अंदर बने एटीएम बूथ की सफाई करने पहुंचे तो वह चौंक गए और भागते हुए जोर-जोर से बोल रहे थे कि एटीएम बूथ में सांप है। उसके बाद सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। वहीं शहर में दो अन्य जगह भी सांप का रेस्क्यू किया गया।

आज सुबह बैंक खुलने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बैंक के एटीएम बूथ में एक अजगर दिखाई दिया। बैंक में अजगर देखते ही कर्मचारी चौंक गए। उन्होंने तत्काल नेशनल पार्क प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अजगर के रेस्क्यू के लिए दाताराम आर्य व नरेंद्र ओझा बैंक पहुंचे और अजगर का रेस्क्यृ किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

मोहिनी सागर कॉलोनी में निकला 5 फीट का सांप

शनिवार की दोपहर मोहिनी सागर कॉलोनी में भी एक फॉरेस्ट कर्मचारी शशांक सक्सेना के घर भी 5 फीट का सांप दिखने की सूचना मिली। जिस पर रेस्क्यू टीम के दाताराम आर्य व नरेंद्र ओझा वहां पहुंचे। यहां बमुश्किल सांप को काबू में किया गया। सांप को भी रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

पुजारी के कमरे में 10 फीट का घोड़ा पछाड़

शहर के प्रसिद्ध राजेश्वरी मंदिर पर भी शाम करीब 4 बजे आईबी ट्रेनिंग सेंटर के जंगली क्षेत्र से एक दस फीट का घोड़ा पछाड़ सांप निकल आया। जब मंदिर के पुजारी अपने कमरे में गए तो यह सांप उन्हें नजर आया। तत्काल मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई। जिसके बाद नरेंद्र ओझा व दाताराम आर्य वहां पहुंचे और इस सांप को आधा घंटे की मशक्कत के बाद काबू कर पकड़ा गया। सांप को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
G-W2F7VGPV5M