घर-घर हुआ कन्या पूजन, जगह-जगह पूड़ी सब्जी का हुआ वितरण - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नवरात्रि का आज अंतिम दिन है, आज घर-घर नवमी पूजन के साथ कन्या भोज आयोजित किए गए। मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों के बाहर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पुडी सब्जी का वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए भंडारों स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। आज रात्रि हवन पूजन के साथ पांडालों से मां दुर्गा को विदा किया जाएगा। सुबह से ही पांडालों में हवन पूजन के कार्यक्रम होते रहे। बुधवार को अष्टमी पूजन के बाद आज नवमी पूजन का आयोजन किया गया।

शहर के राजराजेश्वरी, कैला देवी और काली माता मंदिर पर सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुबह से ही महिलाएं ब्रह्म मुर्हुत में उठकर मंदिरों के लिए निकल गईं। मंदिरों पर भक्तों के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही भीड़ लगी रही। दोपहर तक मंदिरों के बाहर लगे भंडारों पर प्रसाद वितरण होता रहा।

मंदिरों के साथ-साथ श्री कमलेश्वर महादेव समित, शिव दरबार युवा समिति पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ला, तारकेश्वरी कॉलोनी, गुरूद्वारा चौराहा, गड्डा मोहल्ला सहित कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। जहां पूजन के भी कार्यक्रम हुए। जिन जगहों पर मां के पांडाल सजाए गए थे।

वहां हवन के कार्यक्रम हुए और पूर्ण आहूति के पश्चात छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया गया। आज पांडालों से मां की विदाई होगी। जिसके लिए विमान भी सजकर तैयार हो गए हैं। रात्रि में यह विमान शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेगे।

















G-W2F7VGPV5M