शोक समाचार:वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक संवेदना - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और शिवपुरी नवयुग के प्रधान संपादक हरिशंकर शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह सिद्धी विनायक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी।

वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला के जीजा हरिशंकर शर्मा का अंतिम संस्कार आज शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी पर किया गया। उनके निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

श्री शर्मा गांधी कॉलोनी में निवास करते थे। बताया जाता है कि कल रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए सिद्धी विनायक अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन आज सुबह 5 बजे अचानक उन्हें हृदय का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

श्री शर्मा के निधन पर तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, समाजसेवी महेंद्र गोयल, ललित मोहन गोयल, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, दशरथ सिंह परिहार, सेमुअल दास, परवेज खान, डॉ. अजय खैमरिया, रंजीत गुप्ता, उमेश भारद्वाज, राजू शर्मा, अभय कोचेटा, मुकेश चौधरी, ब्रज दुबे, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, रामसेवक गुप्ता, सुरेश कुशवाह, रिंकू सैन, धर्मेंद्र बाथम आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।
G-W2F7VGPV5M