कल आधे दिन बंद रहेगी आधे शहर की बिजली, पढ़िए आप की कॉलोनी तो नहीं- Shivpuri News

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.कमलागंज एवं 33 के.व्ही.भैंसाना फीडर पर 07 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर, कमालगंज, न्यू द्वारिकापुरी, नमोनगर, ग्वालियर बायपास एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही.भैंसाना फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र भैंसाना एवं झिरी से जुड़े समरूत क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।