खाद के लिए परेशान किसान यहां कर सकते हैं शिकायत, कंट्रोल रूम स्थापित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में रवी वर्ष 2021-22 में किसानों को उर्वरक का सुचारू एवं सुगमतापूर्वक वितरण किए जाने हेतु जिले के विक्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-234378 है।

उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले के विक्रय केन्द्रों पर किसानों को उर्वरक का वितरण सुगमतापूर्वक किए जाने हेतु नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कंट्रोल रूप स्थापित कर कृषि विकास अधिकारी सी.एस.ठाकुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कंट्रोल रूप पर नियुक्त कर्मचारियों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तकनीकी सहायक संदीप रावत एवं भृत्य राजन सिंह नरवरिया, दोपहर 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक तकनीकी सहायक सुरेश कुमार बंसल एवं शीघ्रलेखक श्रीमती चांदनी मौर्य, अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक सर्वेयर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं सहायक ग्रेड-तीन प्रदीप बरेलिया को नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर कन्ट्रोल रूप में उपस्थित रहेंगे एवं प्रतिदिन रजिस्टर संधारण करेंगे।
G-W2F7VGPV5M