बडती महंगाई के बीच पट्रोल डीजल ने लगाई आगः लगातार तीसरी बार उछले पट्रोल डीजल के दाम - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जैसा की आप सभी जानते है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। वही घरेलू तेल कंपनियों ने भी शुक्रवार यानी 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की है।


पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 112.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 103.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


मध्यप्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
मध्यप्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। यहां पेट्रोल 117.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 107.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वही शिवपुरी में भी डीजल की कीमत 106.19 रुपए प्रति लीटर है तो पेट्रोल की कीमत 116.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


अक्टूबर में 17वीं बार बढ़े पट्रोल डीजल के दाम
इस महीने 22 दिन में पेट्रोल-डीजल 17 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5.25 और डीजल 5.75 रुपए महंगा हो चुका है। तोे वहीं 2021 की हम बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 106.89 और 95.62 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 22.92 और डीजल 21.50 रुपए तक महंगा हुआ है।


32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम,ओड़िशा,केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में भी पट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
वहीं डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।






G-W2F7VGPV5M