अजीब संयोग: जिस दिन जन्मदिन था उसी दिन राशिका का भाई ने भीगे नयनो से लगाया दाग- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इसे अजीब संयोग ही कहेगें कि जिस दिन राशिका का जन्मदिन था उसी दिन उसकी अंतिम विदाई परिजनो ने दी,छोटे भाई नयन ने अपनी बड़ी बहन राशिका को भीगे नयनो से उसकी चिता को मुखान्नि दी। इस दृश्य को देखकर दाग में गए सभी लोगो का हद्धय करूणा से भर गया। लोग कह रहे थे कि भगवान ऐसा किसी के साथ न करे।

हम बात कर रहे हैं ग्रह क्लेश के कारण अपने आपको फांसी के फंदे पर पहुचने वाली नवविवाहिता राशिका खंडेलवाल की। शहर की गोकुलधाम सोसायटी में सास—बहू के झगडे में बहू राशिका ने फांसी पर लटक कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। परिजनो ने इस मामले में ससुरालियो पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने आज इस मामले में राशिका के पति सहित 4 पर 304ए का मामला दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जैसा कि विदित है कि शहर की विजयपुरम कॉलोनी की गोकुलधाम सोसायटी में निवास करने वाली रााशिका नरूला ने ग्रह क्लेश के चलते फांसी पर लटक गई। राशिका की मौत के बाद ससुराली उसे अस्पताल छोड कर फरार हो गए। राशिका के मायके पक्ष के लोग सूचना पर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्है ज्ञात हुआ कि उनकी बेटी अब मर चुकी है।

लॉकडाउन में लवमैरिज की थी राशिका ने

हलवाईखाना क्षेत्र मे निवास करने वाली राशिका खण्डेलवाल उम्र 27 साल का विवाह वर्तमान गोकुलधाम सोसायटी निवासी अमन नरूला से 20 मार्च 2020 को हुआ था। लडका—लडकी एक दूसरे को पसंद करते थे जिस कारण से घरवालों ने इनका विवाह करा दिया था।

शादी के एक साल बाद राशिका की मौत से लडकी के परिजन भी सदमे मे हैं वहीं लडकी के परिजनों का आरोप था कि लडके के परिजन और उसकी सास हमारी लडकी को प्रताड़ित करती थी जिसके चलते या तो लडकी ने आत्महत्या की हैं।

कोतवाली पुलिस ने किया समस्त परिवार मामला दर्ज

कोतवली पुलिस ने इस मामले में राशिका के पति अमन नरूला,चचिया ससुर,सास ओर देवर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली टीआई सुनील खैमारिया ने तत्काल इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए राशिका के पति अमन नरूला को गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M