SHIVPURI NEWS- वन स्टॉप सेंटर से 17 साल की लड़की फरार

शिवपुरी। शहर के न्यू ब्लॉक स्थित महिला एंव बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर से 17 साल की नाबालिग गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैं।

डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि खनियाधानां क्षेत्र की एक नाबालिग को दो लड़के बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। पुलिस नाबालिग को बरामद कर काउंसिलिंग के लिए लेकर आई। लडकी ने अपने माता-पिता के संग जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद चार पांच दिन से नाबालिग वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर धूप सेंकने के बहाने छत पर चली गई। उसके बाद से गायब हो गई। टीआई सुनील खेमारिया ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।