गांजे की खेती करते पुलिस के हत्थे चढ गए भाजपा युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष: भाजपा ने दी सफाई - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग की खोड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव आसपुर से आ रही हैं कि आसपुर में गांजे की खेती करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। उक्त युवक भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है। पुलिस ने युवक से एक गांजे का पेड जब्त किया है। वही इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम का कहना है कि पिछारे विधायक के इशारे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पर पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार खोड चौकी प्रभारी राजीव दुबे को सूचना मिली थी कि ग्राम आसपुर में रहने वाले एक युवक के घर गांजे की खेती हो रही हैं। सूचना पर से मौके पर से पहुंची पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक सोनू जाटव पुत्र धर्मवीर जाटव निवासी आसपुर को एक गांजे का पेड़ जिसमे 680 ग्राम गांजा था कि साथ पकड लिया।

आरोपी युवक भाजपा युवा मोर्चा में खोड मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं। हालाकि गांव में ऐसी चर्चा है कि पुलिस ने नेताजी के पास से एक नही आठ दस पेड़ो के साथ पकडा हैं,लेकिन राजनीतिक दबाब के कारण एक पेड़ जब्त करने की कार्रवाई की हैं।

जिला अध्यक्ष ने कहा अवैध उत्खनन की शिकायत का नतीजा

इस मामले में भाजपा के जिलाअध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सोनू खोड युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष हैं और वह लगातार उस क्षेत्र में हो रही रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोगो की शिकायत कर रहा था चूकि रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोग लोकल है और स्थानीय विधायक के लोग हैं,इसलिए पुलिस ने विधायक की शह पर जबरन झूठा केस बना दिया हैं।