दिव्यांग शिविर: अगर कलेक्टर नही पहुंचते तो नही होती इनकी जांच, कागज पर साइन करा लिए थे- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जनपद पंचायत करैरा में बुधवार को दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र दिए जाने थे। यहां पहुंचे दिव्यागों को व्यवस्थाओं ने परेशान कर रख दिया। तीन घंटे तक शिविर में जनपद पंचायत सीईओ सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा और दिव्यांगों का परीक्षण भी शुरू नहीं हो सका। इसके बाद दोपहर में पहुंचे भी तो चेंबर में बैठकर कागजी कार्रवाई करते रहे।

इसके बाद दोपहर में जैसे ही यह सूचना मिली कि कलेक्टर करैरा में निरीक्षण के लिए आए हैं तो अधिकारी लीपापोती में जुट गए। इसके बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह वहां पर पहुंचे तो मौके पर व्यवस्थाएं चाक चौंबद कर दी गईं। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याएं भी पूछीं। व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देश भी दिए।

कागज पर साइन कराकर बोले हो गई जांच

सात मूकबधिर बच्चों को लेकर आए युवक ने बताया कि वे लोग मानसिक रूप से भी कमजोर हैं। हम 10 बजे आए थे और तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर आए तो एक कागज पर साइन करा लिया और कहा कि ठीक है जाओ। जब उनसे पूछा कि जांच नहीं करोगे तो उन्होंने कहा कि कागज पर साइन तो कर दिए हैं। बस इतना काफी है।

इस तरह परेशान हुए दिव्यांग
माता-पिता को शिविर में लेकर आया हूं। उनके हाथ में समस्या होने के साथ सुनाई नहीं देता है। सुबह 9 बजे का आया हूं और घंटा भर से अधिक बीतने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं आया है। माता-पिता यहां गर्मी में परेशान हो रहे हैं। मुकेश वंशकार

10 बजे आ गया था। दो घंटे हो गए अभी परीक्षण तो नहीं हुआ बस कागज ले लिए हैं। अब पता नहीं कब परीक्षण् होगा। वापस गांव भी लौटना है। रामरतन
G-W2F7VGPV5M