दो पक्षों में विवाद: युवक को मारा सरिया,कट्टे से फायर, युवक को लगी गोली - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी झांसी हाईवे रोड दूध डेयरी के पास मौजा आवास से आ रही है। जहां बीती रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गए। यह विवाद धीरे धीरे इतना बढ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सरिया से हमला बोल दिया। इतना ही नही तभी आरोपीयों ने कट्टे से फायर झौंक दिया। जिससे एक युवक को पेट में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गरैरा के राघवेन्द्र यादव पुत्र विशाल यादव का गांव के आरोपी हरिशचंद्र यादव से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते दोनों पक्ष आए दिन आमने सामने आ जाते है। इसी के चलते बीती रात्रि दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

यह विवाद इतना बढ गया कि आरोपी हरीशचंद्र यादव, रामकुमार यादव, प्राण सिंहं यादव और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने एकराय होकर युवक राघवेन्द्र यादव और उसके साथी राजू जाटव पर हमला बोल दिया। जिसके चलते आरोपीयों ने कट्टै से फायर भी झौंका जो राजू जाटव के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M