जिले में 2 लोगो को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के कारण दोनो की मौत: समय पर नही मिला इलाज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण इस बार सर्पदंश की घटनाओ में इजाफा हुआ हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 2 मौत हुई हैं। बताया जा रहा है कि पोहरी थाना क्षेत्र में आने वाले वैसी घटाई में एक किसान और कोलारस थाने के अतंर्गत आने वाले गांव सुनाजवीरा में एक 12 वर्ष के बालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र में आने वाले ख्यावदा कला में निवासरत 35 वर्षीय किसान शिवदयाल धाकड़ पुत्र प्रहलाद धाकड आज दोपहर 12 बजे अपने खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक से एक सांप आया और उसके पैर में काट लिया। बताया जा रहा है कि उसने सांप को काटते हुए देख लिया।

उसने तत्काल अपने परिजनो को इस घटना की जानकारी फोन पर दी। इसके बाद वह खेत में ही बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि परिजन उसे सीधे अस्पताल न लाते हुए झाडफूक वालो के यहां बैराड ले गए। तत्काल चिकित्सा न मिलने के कारण शिवदयाल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शिवदयाल को लेकर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिर भी परिजनो का मन नही भरा तो वह शिवदयाल की लाश को खुडा पर किसी जानकार के यहां ले गए उसने भी मना कर दिया,उसके बाद फिर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। अब बताया जा रहा है कि शिवकुमार की लाश का सुबह पीएम होगा। वही कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाले सुनाज वीरा में भी अरूण परिहार उम्र 12 साल पुत्र राजाराम परिहार को भी सांप ने काट लिया।

बताया जा रहा है कि अरूण को सांप के काटने के बाद भी परिजनो ने उसका इलाज न कराते हुए झाडफूक में लगे रहे जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में जिले में 2 मौत सांप काटने से हुई हैं। इन दोनो ही मामलो मे परिजनो की लापरवाही सामने आई हैं। सांप के काटने के बाद इलाज न कराते हुए झाडफूक में लगे रहे। सवाल बडा बनता है कि इन दोनो की मौतो का जिम्मेदार कौन हैं वह जहरीला कीड़ा जिसने उसे काटा हैं कि वह परिजन उसे इलाज न कराते हुए झाडफूक में उलझे रहे।

G-W2F7VGPV5M