फोरलेन किनारे गढ्ढा खुदवाकर पुलिस ने जब्त किए चोरी किए 50 हजार रूपए: युवती का काटा था बैग - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते सप्ताह कोलास की एसबीआई शाखा में किसान के 1 लाख रूपए चुराते 2 महिलाए पकडी गई थी। उक्त महिलाओ ने उसी सुबह शिवपुरी की गुरूद्धारा शाखा से एक युवती का भी बैग भी काटा था और 50 हजार रूपए चुरा लिए थे। कोतवाली पुलिस ने इन महिलओ को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इन महिलाओ ने बताया कि यह पैसे उन्होने सडक के किनारे गाढ दिए है। पुलिस ने महिलाओ की निशानदेही पर 50 हजार रूपए जब्त कर लिए है।

जानकारी के अनुसार महिला बिमला पत्नी स्वर्गीय बलराम शाक्य निवासी सईसपुरा शिवपुरी अपनी बेटी दुर्गेश के संग 21 अक्टूबर को एसबीआई शाखा गुरुद्वारा आई थी। दुर्गेश शाक्य ने नगद 50 हजार रु. निकालकर बैग में रख लिए। लेकिन किसी ने चैन खोलकर 50 हजार रु. निकाल लिए। कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना लगी कि एसबीआई शाखा कोलारस में किसान इंद्रपाल सिंह जाटव के 1 लाख रु. चुराते दो महिलाएं पकडी हैं।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की तो दोनो की पहचान कामिनी पारदी और आरती पारदी निवासी ग्राम कठिया जिला राजगढ के रूप में हुई। कोलारस थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और दोनो को जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने रिमाडं की मांग की तो उस वक्त कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आने की बात कही।

कोर्ट में 28 अक्टूबर को पेशी के लिए दोनो पारदी महिलाएं जेल से लाई गई। सिटी कोतवाली शिवपुरी पुलिस पहुंची और दोनों को रिमांड पर ले आई।

रिमांड पर टूटी महिलाएं, बताया पैसा कहा हैं

रिमांड पर लेने के बाद दोनो पारदी महिलाए पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही। 50 हजार रूपए चुराकर मौसी की लड़की पुष्पा को उक्त रकम देने की बात कहती रही। जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनो टूट गई ओर कोतवाली टीआई सुनील खेमारिया को बताया कि शिवपुरी से 50 हजार रूपए चुराने के बाद बस से पड़ोरा चौराहा उतरी और 25—25 हजार बांट लिए।

फोरलेन किनारे दबा करके कैश गाढकर आटो पकडकर कोलारस रवाना हो गई। कोलारस में किसान के एक लाख रू चुराते वक्त पकडी गई। कोतवाली पुलिस ने दोनो महिलाओ की निशानदेही पर पड़ोरा चौराहे पर गढ्ढा खुदवाकर 50 हजार रूपए बरामद कर लिए है।
G-W2F7VGPV5M