साहब! मेरी बहन ने मुझे भाइयों से पिटवाया, छेड़छाड़ का आरोप लगाने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया- Shivpuri News

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को आवेदन देते हुए अपनी ही बहु के खिलाफ शिकायत की है। पीडित का आरोप है कि उसकी बहु उसे आए दिन मारपीट करती है। हद तो तब हो गई जब उसने अपने भाईयों को बुलाकर उसकी मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही की बात कही।

जानकारी के अनुसार जगदीश राठौर पुत्र मथुरा राठौर निवासी बीज गोदाम के पास मनियर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी बहू भावना राठौर आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। कुछ दिनों पूर्व भी उसने अपने भाईयों को बुलाकर मारपीट करवा दी और कहा कि घर से निकल जाओ।

इसके बाद जब पीडित घर से नहीं निकला तो बहु ने खाने-पीना देना बंद कर दिया। पीडित का आरोप है कि इस मारपीट में उसका पैर भी फैक्चर हो गया था। इस मामले की शिकायत करने की जब पीडित ने कहा तो बहू ने उल्टा ससुर पर ही छेडछाड का आरोप लगाने की धमकी दी है। इस मामले में पीडित ने पुलिस अधीक्षक से अपनी बहु से बचाने की गुहार लगाई हैं।