इंदिरा गांधी के फौलादी नेतृत्व और सेना ने दिलाई बंग्लादेश को आजादी: पं श्रीप्रकाश शर्मा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फौलादी नेतृत्व में विश्व की नं.वन भारतीय सेना ने पाकिस्तान से बांगलादेश को 50 बर्ष पहले आजादी दिलाई उक्त उद,गार जिला कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने गांधी आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।

कांग्रेस ने इस आजादी की स्वर्ण जयंती मनाते हुये स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्रीकृष्ण शर्मा मामाजी के प्रतिनिधि शरद शर्मा एवं भारतीय सेना के पूर्व एनएसजी कमाण्डो बलवीर मिर्धा का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया तथा लौह महिला इंदिरा गांधी के कुशल निर्देशन में देशहित में लिये बड़े निर्णयों को स्मरण किया गया और भारतीय सेना के शौर्य को सराहा गया।

पं.श्रीप्रकाश ने कहा कि भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम मनाना चाहिये था क्योंकि यह देश के गौरव का विषय था साथ ही जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के जन्मदिन पर केक काटा गया ओर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाऐं और बधाईयां दीं और मिष्ठान वितरण किया।
G-W2F7VGPV5M