सोयाबीन काटने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद, बेटे ने बाप का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। रन्नौद के मुडारी गांव में खेत का सोयाबीन काटने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में बडे बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाडी से हमला कर दिया। जिससे उसकी उंगली कट गई हैं। पुलिस ने घायल के बेटा-बहू सहित उसकी पत्नि पत्नि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कमल सिंह उम्र 51 साल पुत्र होरल सिंह लोधी रविवार की दोपहर अपने खेत 12:30 बजे अपने छोटे बेटे सतेंद्र लोधी के साथ खेत पर सोयाबीन काट रहा था। तभी बडा बेटा मनोज और उसकी पत्नि भारती और मेरी पत्नि कमला बाई आए।

गालियां देकर कहने लगे कि हमारे हिस्से का सोयाबीन क्यों काट रहे हो। गालियां देने से मना किया तो मनोज ने कुल्हाडी से हमला कर दिया जिससे बायं हाथ की बीच की उगंली कट गई। कमर सहित सिर मे चोट आई हैं। वही हमले में छोटे बेटे सतेंद्र लोधी की कमर व कलाई,अंगूठे में कुल्हाडी से चोट आई हैं। पुलिस ने बेटा-बहू सहित पत्नि पर केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M