खेत में काम करते वक्त बिजली गिरी, किसान की मौत- karera News

करैरा। जिले के करैरा तहसील के ग्राम पारागढ़ में मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई है। अमोलपठा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। रामनिवास (26) पुत्र श्रीलाल बघेल निवासी ग्राम पारागढ़ (अमोलापठा) मंगलवार की दोपहर अपने धान के खेत में काम कर रहा था। अचानक आसमान से बिजली कड़की और रामनिवास बेहोश होकर गिर गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।