सिद्धिविनायक भ्रूण हत्या कांड: पांच फैक आईडी धारकों पर FIR, मेडीकल कर्मचारी गिरफ्तार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज फिजीकल पुलिस ने  फैंक ID द्धारा शहर के पत्रकारों के बारे में गलत कमेंट कर रहे पांच ID धारकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सिद्धिविनायक भ्रूण हत्या का वीडियो बायरल होते ही शोसल मीडिया पर एक दम से फर्जी आईडी की बाढ सी आ गई। यह फर्जी ID धारी लगातार शहर के पत्रकारों का टारगेट कर उनके खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट अपलोड कर रहे थे। जिसे लेकर अर्पित शर्मा पुत्र भगवत शर्मा उम्र 33 साल निवासी विवेकानंदपुरम की शिकायत पर पवन धाकड, चेतन धाकड, श्याम नारायण शर्मा, शिवपुरी सेवक और सच की आवाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

इस मामले में पुलिस ने सिद्धिविनायक अस्पताल के मेडीकल के कर्मचारी पवन धाकड को गिरफ्तार कर लिया है। इसे गिरफ्तार कर इसके मोबाईल की छानवीन की तो उसमें से कई राज निकलकर सामने आए है। यहां बता दे कि सिद्धिविनायक अस्पताल में भ्रूण हत्या का मामला सामने आते ही शहर में ऐसा एक ग्रुुप सक्रिय हो गया जो लगातार शोसल साईड पर सिद्धिविनायक अस्पताल को पाक साफ दिखाकर शहर के पत्रकारों को ब्लैकमैलर बता रहा है।
G-W2F7VGPV5M