टूट सकता है पिछले 6 साल के बारिश का रिकॉर्ड, आंकडा 1184.92 मि.मी नोट पर आउट, सामान्य से 45% अधिक- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में बारिश का पिछले सालो का रिकार्ड टूटता दिख रहा हैं। 6 साल का रिकार्ड टूटता दिख रहा हैं। जिले की सामान्य बारिश 1184.92 मि.मी.12 सितंबर तक दर्ज की गई हैं। जब जिले में सामान्य बारिश का औसत आंकडा 816.3 मिमी हैं,जबकि पिछले वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मिमी वर्षा हुई थी।

अगर सामान्य बारिश के आंकडे से इस वर्ष लगभग 45 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी हैं। सन 2014 मे जिले के बारिश का आंकडा 1306 मिमी दर्ज किया था,इस वर्ष बारिश का आंकडा 1184.92 मिमी को छू चुका है इससे प्रतीत होता हैकि जिले में पिछले 6 साल का रिकार्ड टूट सकता हैं।

अगर बारिश के पिछले आंकडो की बात करे तो सन 2015 से 2017 तक जिले में सामान्य से भी कम बारिश हुई थी,3 साल लगातार कम बारिश होने के कारण फसले तो प्रभावित हुई थी साथ में पेयजल समस्या ने भी विकराल रूप धारण कर लिया था।

इसके बाद 2018 और 2019 में बारिश ने अपना आंकडा सुधार और 1 हजार मिमी के करीब बारिश दर्ज की गई,पिछले वर्ष बारिश का आंकडा 822 मिमी दर्ज किया था लेकिन इस साल बारिश का आंकडा रिकार्ड बनाने की आरे बड रहा हैं।

अगर इस साल जिले की तहसील स्तर तक आंकडो पर नजर डाले तो पोहरी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई हैं। जून 2021 से अभी तक 1184.92 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1323 मि.मी., बैराड़ में 1314.20 मि.मी., पोहरी में 1424 मि.मी., नरवर में 1215 मि.मी., करैरा में 921 मि.मी., पिछोर में 983.10 मि.मी., कोलारस में 1230 मि.मी., बदरवास में 1140 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1114 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M