साहब! अपने आप को अनमैरिड बता कर 4 साल से RAPE करता रहा, अब घर से निकाल दिया- Shivpuri News

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को एक डबरा की महिला ने आवेदन देते हुए अपने ही मित्र और उसके परिवार पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए बताया है कि वह डबरा की रहने बाली है। वह चार साल से वार्ड नंबर 13 पुरानी मंडी में रहने बाले टीटू खान के संपर्क में आई। जहां टीटू ने अपने आप को अविवाहित बताकर वहलाफुसला कर अपने साथ लिव इन में रखकर उसके साथ लगातार रेप करता रहा।

वह लगातार आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी। इस लिवइन के बाद युवती उससे शादी की कहती तो वह हर बार टाल देता। इस दौरान उस उसके यहां बच्चा भी हो गया। अब टीटू खान और उसके घर बाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते है। मां जिब्बो और पिता कमाल खान ने उसे घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।