कान्हा के आने की खुशी में मंशापूर्ण पर जमकर झूमें भक्त, विवेक ग्रुप ने बांधा समां - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते रोज जिले में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सब पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके चलते शहर के मंदिरों पर कार्यक्रम हुए। हांलाकि कोरोना का असर जन्मोत्सब पर भी देखने को मिला। इसी के चलते मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सब धूमधाम से मनाया गया।

जिसके चलते मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग,कृष्ण जन्मोत्सव,भजन संध्या का भव्य आयोजन रखा गया। जिसमें शिवपुरी के विवेक म्युजिक ग्रुप ने संमा बांधा। इसके साथ ही इंदौर की राधिका महेश्वरी की मंत्रमुध्न करने बाले नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही ग्वालियर के सिंगर धर्मेन्द्र झा की शानदार शैली ने समां को बांधे रखा।
G-W2F7VGPV5M