बाढ़ प्रभावित ग्रामों में भोजन और आवश्यक सामग्री वितरण की समीक्षा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित ग्रामों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। उनके द्वारा प्रतिदिन राहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। मंगलवार की देर शाम को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने समीक्षा की और निर्देश दिए कि राहत कार्य में जिन अधिकारियों की ड्यूटी है वह अपने क्षेत्र का जायजा लें। जहां कहीं पके भोजन की जरूरत है उसकी डिमांड अनुसार खाना पहुंचाएं। इसके अलावा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाए।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है। बाढ़ प्रभावित गांव में टीम सर्वे जल्दी पूरा करे। जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद शासन द्वारा दी जा रही है। प्रभावित व्यक्तियों को यह राशि जल्द दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम भी एक्टिव रखा जाए जिससे किसी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर वह तत्काल संपर्क कर सके। कंट्रोल रूम के नंबर का प्रचार प्रसार कराएं।
G-W2F7VGPV5M