मोहना से बैराड़ का संपर्क टूटा, बुडढा का पुल पूरी तरह छतिग्रस्त, आवागमन बंद


शिवपुरी
। जिले में कल से बारिश की रफ्तार थमने से अब उफान पर जो नदी नाले थे वह अपने स्तर से नीचे आने लगे हैै। जिसके चलते नदी और नालों पर बने पुल भी दिखने लगे है। हालात यह है कि कई जगह पानी की तबाही से पुल पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गए है।

जिसके चलते पार्वती नदी पर बुडढा में बना पुल छतिग्रस्त होने से इस पुल से आवागमन को रोक दिया। जिसके चलते मोहना पोहरी का संपर्क टूट गया है। इस पुल के छतिग्रस्त होने के चलते विजयपुर से ग्वालियर का संपर्क भी टूट गया है। इस पुल से पैदल लोगों को निकलने दिया जा रहा है। परंतु इस छतिग्रस्त पुल से बाहनों की आबाजाही रोक दी है।