नरवर में किसान की हत्या के 5 दिन बाद तक FIR दर्ज नहीं - narwar News

Bhopal Samachar
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फतेहपुर में डीपी से विद्युत तार डालने को लेकर दबंगों ने एक गरीब किसान परिवार के घर में घुसकर कुल्हाड़ी व फरसे से हमला बोल दिया। इससे दो लोग गंभीर घायल व चार चोटिल हो गए थे। पुलिन से हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों के अनुसार जगत सिंह कुशवाह की मौत के पांच दिन बाद भी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फरियादी भगवान लाल कुशवाह उम्र 45 साल पुत्र बंसी कुशवाह निवासी फतेहपुर ने भाई जगत सिंह, लड़का बलवीर, भतीजा छोटू व महेश कुशवाह, भाभी मक्खी कुशवाह बहू सोमवती, अंगूरी के घायल अवस्था में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 अगस्त दोपहर 3 बजे डीपी पर तार डालने को लेकर भतीजा महेश व लड़का बलवीर से दबंग बहादुर सिंह परमार से मुहं विवाद हो गया।

इसी रंजिश के चलते शाम को दबंग आदर्श बुंदेला कुल्हाड़ी, रामराजा पत्थर, प्यारे राजा सरिया, रनदीप सिंह सरिया, कहरसिंह लाठी, राजपाल सिंह कुल्हाडी, पुष्पेंद्र सरिया, बहादुर लाठी, अभिराजा पत्थर लेकर आए और घर में घुसकर पूरे परिवार पर अचानक हमला बोल दिया। जिससे जगतसिंह कुशवाह के सिर में कुल्हाड़ी व फरसा लगा।

भगवान लाल के भी सिर में लाठी लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने परिवार की महिला व पुरुषों के साथ भी बेहरमी से मारपीट की। पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस ने घटना के दिन हत्या के प्रयास का मामला तो दर्ज कर लिया था। लेकिन जगत सिंह की इलाज के दौरान मौत के पांच दिन बाद दबंगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया।

साथ ही महज चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष पांच आरोपी अभी फरार होने के चलते लगातार पीड़ित परिवार पर फिर से हमला करने के फिराक में है। मृतक के पुत्र अरविंद कुशवाह ने बताया है कि दबंग प्रतिदिन धमकी दे रहे हैं। इससे हमारा जीवन जीना मुश्किल हो रहा है। पुलिस से उन्होंने जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज होगा

हमने घटना के दिन ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक की ग्वालियर में मौत होने के चलते पीएम डायरी नहीं आई है। आते ही हत्या का केस दर्ज हो ही जाएगा। अमित सिंह भादौरिया, टीआई करैरा
G-W2F7VGPV5M