शिवपुरी। शहर में एक सैकडा से अधिक अवैध कालोनियां हैं लेकिन बिना टीएनसीपी के मंजूरी के और बिना डायवर्सन के ही शहर में कालोनियां काट दी गई हैं। ऐसे में नींद से जागे प्रशासन ने अब तीन दिन से अवैघ कालोनियों पर डंडा चलाना शुरू किया है।
फोरलेन के नए वायपास पर पहुंचा अमला
फोरलेन के नए वायपास पर भी कालोनियां काटी जा रही है। इस सूचना पर एसडीएम अरबिंद वाजपेयी और तहसीलदार भूपेन्द्र कुशवाह मौके पर पहुंचे और अवैध कालोनी पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसडीएम वाजपेयी का कहना है कि शहर में जहां भी अवैध कालोनी काटी जा रही है उनमें कितने ही रसूखदार लोग क्यों न हो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मेडीकल कॉलेज से नए वायपास तक कारोबार
कालोनियों के कारोबार की बात की जाए तो नए वायपास से लेकर मेडीकल कालेज गुना वायपास से लेकर अन्य स्थानों पर कालोनियां बसाई जा रही है वह भी बिना किसी परमीशन के। ऐसे में उपभोक्ताओं को सब्ज बाग दिखाकर ठगा जा रहा है।

