शिवपुरी। बीते 24 जनवरी को इंदार थाना क्षेत्र में एक सिर कुचली अज्ञात लाश मिली थी। मृतक की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 21/21 धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में अज्ञात मृत्तक की पहचान लालसिंह पाल सकतपुर थाना कैन्ट जिला गुना के रूप में हुई।
थाना प्रभारी इंदार के.एन.शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी के संबंध में लगातार प्रयास कर साक्ष्य एकत्रित किये गये, विवेचना में टेक्नीकल साक्ष्यों की भी मदद ली गई, तो पता चला कि मृतक लालसिंह का ममता पाल से प्रेम संबंध चल रहा था एवं लगातार उसके घर आना-जाना था।
बताया जा रहा हैं कि ममता ने अपने पति को छोड दिया और उसके संबंध अपने समधि श्याम सिंह से भी बन गए थे,लालसिंह ममता को उसके समधि श्यामसिंह से मिलने पर रोकटोक करता था। इस कारण ममता और उसके समधि ने लालसिंह की हत्या की योजना बनाई।
जानकारी मिल रही है मृतक लालसिंह धार्मिक आयोजनो में ढोलक बजाने का काम करता था। इसलिए उसकी हत्या करने के योजना में ममता और ़श्यामलाल इंदार थाना क्षेत्र में एक गोठ के बहाने अपनी मोटरसाईकिल से लेकर आए।
जैसे ही ग्राम मगरोरा के पास लालसिंह पेशाब करने के उतरा तो श्यामसिंह के द्वारा पीछे से सिर में पत्थर मारा बाद में सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद लाश को छिपाने के उद्येश्य से मसूर के खेत में खींचकर डाल दिया था।
पुलिस के इस मामले की ट्रेस करने मे 6 माह का समय लगा,पहले तो लाश की पहचान करने में काफी मुश्किलो का सामना करना पडा। लेकिन जैसे ही लाश की पहचान लालसिंह के रूप हुई इस हत्या काण्ड के तार जुडते चले गए। इस हत्याकाण्ड को सुलझाने के लिए साईबर सेल की मदद ली गई।
इंदार थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, मोबाईल फोन आदि विधिवत जप्त किए गए हैं। बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त मामले में पुलिस टीम को 10000 रू की नगद राशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
इस अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी इंदार उनि के.एन.शर्मा, सउनि रमेश शर्मा, आरक्षक प्रदीप गुर्जर, राहुल कुमार, दीपक तोमर, सुनील भील, महिला आरक्षक ज्योति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

