Shivpuri News- बजाज फाइनेंस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान, बांटे मास्क और सेनेटाईजर किट

शिवपुरी। जिले में कोरोना के कहर के बाद राहत के दौरान अब बजाज फाईनेंस सामने आया है। जिसके चलते बजाज फाईनेंस के स्टाफ ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए मास्क सेनेटाईलर सहित किट बांटी। सबसे पहले बजाज फाईनेंस के स्टाफ ने देहात थाने पहुंचकर एएसआई अंकित उपाध्याय को किट सौंपते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान ब्रांच मेनेजर अतीश कटियार,असिस्टेंट ब्रांच मेनेजर सुमित कुमार,एरिया कलेक्शन मेनेजर मनोज शर्मा,सेल्स मेनेजर विशाल सिंह जादौन सहित समस्त स्टाफ उपस्थिति रहा।