अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंहगाई भत्ता और वेतनवृद्धि को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर दो वर्ष से रूके हुए मंहगाई भत्ता एवं वेतनवृद्धि सहित, कर्मचारियों के प्रमोशन किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर से आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके क्रम में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि 01 जुलाई 2020 एवं 01 जुलाई 2021 से वेतन वृद्धि तत्काल दिये जाने एवं केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता देने सहित प्रदेश के कर्मचारियों के प्रमोशन किये जाने की मांग को लेकर समस्त मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश शिवपुरी की ओर से डिप्टी कलेक्टर वी.के.श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।

कर्मचारियों की मांग है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति विचार करते हुए शीघ्र आदेश जारी किए जायें। मांगे पूरी होने तक कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। आंदोलन के अगले चरण में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, कल्याण सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, प्रकाश पाण्डेय जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ, धर्मेन्द्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, सुरेश सिंह जादौन जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, रसीद खांन साबिर कर्मचारी संघ, दुवेजी बाथम जिलाध्यक्ष अपाक्स, मोहम्मद रासिद जिला सचिव अपाक्स संघ हिम्मत सिंह कुशवाह जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, हरिवल्लभ वर्मा जिलाध्यक्ष इंजीनियर संघ, कौशल गौतम सपाक्स संघ, मनोज भार्गव जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्म. संघ, अरविन्द सरैया प्रदेश सचिव शास.अध्यापक संघ, पवन अवस्थी जिलाध्यक्ष शासकीय अध्यापक संघ, अशोक सक्सैना जिलाध्यक्ष पेंशन संघ, विपिन पचैरी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, श्रीमती अंजना गौर जिलाध्यक्ष एव्हीएफओ संघ, गोविन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष पटवारी संघ, मलखान सिंह वघेल जिलाध्क्ष पंचायत सचिव संघ, बाबू खां जिलाध्यक्ष वाहन चालक संघ, धर्मेन्द्र जैन आमोल प्रांतीय प्रवक्ता प्रांतीय शिक्षक संघ, स्नेह रघुवंशी जिलाध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ, तारिक सिद्वकी जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाल संघ, धर्मेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष पेंशन संघ, मनमोहन जाटव प्रांतीय संगठन मंत्री, राजीव पुरोहित जिलाध्क्ष समग्र कर्मचारी संघ, कैलाश रघुवंशी जिला संरक्षक एवीएफओ संघ, महावीर मुदगल जिलाध्यक्ष कर्म. कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ, आनंद लिटौरिया प्रांतीय प्र्रवक्ता शास. अध्यापक संघ, दिनेश कछवारे, सुनीता भदौरिया जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शास.अध्यापक संघ, वीणा गोलिया, यादवेन्द्र चैधरी, रामकृष्ण रघुवंशी, रोमेश गुर्जर संभागीय उपाध्यक्ष शास, गुणसागर शर्मा, ओपी शर्मा, सतीश शर्मा पिछोर, प्रवीण गुप्ता, चन्द्रशेखर शर्मा, राधे शर्मा, रवि चैधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M