शिवपुरी। लॉकडाउन के बाद शादियों पर जो पाबंदी थी वह हटी है लेकिन लोग अब भी ज्यादा नहीं जुटा सकते हैं। ऐसे में 1 जुलाई को कई घरों में शहनाई गूंजनी है। ऐसे में लोगों ने डीजे भी बुक कर रखा है।
लॉकडाउन के बाद 1 जुलाई को पहली बार शादियों में डीजे बजाने की तैयारी है ऐसे में धर्मशाला रोड से लेकर सब्जी मंडी के समीप डीजे की दुकानों पर डीजे को सजाया जा रहा है। इतना ही नहीं घोडी और बग्गी भी सजाई जा रही है।
जून की शादियों में नसीब न हुआ घोडा
जून की शादियों में लोगों का कहना है कि बारात घोडे और बैंड बाजों से उठाई जाती है लेकिन जून की शादियों में न तो घोडा ही नसीब हुआ और न ही बैंड व ढोल ऐसे में लोगों को बेमन से शादी करना पडी।
बैंंड और डीजे कारोबार को आस
जुलाई माह में ही 16 जुलाई तक शादियां हैं ऐसे में बैंड और डीजे का कारोबार करने वाले कारोबारियों को आस है कि थोडा ही सही लेकिन लोगों को कुछ तो रोजगार मिलेगा जिससे उनके परिवार की रोजी रोटी चल सकेगी।

