शिवपुरी। सब्जियों में जब तक हरा धनिया न डले तो सब्जी में स्वाद नहीं आता है लेकिन हरे धनिया के दाम सुनकर लोगों की जुवान से स्वाद गायब हो रहा है क्योंकि हरे धनिया का दाम 100 रूपए किलो तक पहुंच गया है ऐसे में बाजार में लोगों को 10 रूपए से कम में हरा धनिया नहीं मिल रहा है।
तोरई भी 40 के पार
गर्मी के मौसम में लोगों को हरी सब्जियों की आवश्यकता है ऐसे में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। तोरई 40 रूपए किलो तो पालक भी 40 रूपए किलो है। इधर लोकी भी 40 रूपए किलो हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि सब्जियों की मंहगाई के चलते किचिन का बजट विगड गया है तो दूसरी ओर सिलेंडर और पेट्रोल के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
चटनी से गायब हुआ धनिया
होटलों पर जहां पहले हरे धनिया की चटनी परोसी जा रही थी तो दाम बढने के साथ ही होटलों से भी धनिया की चटनी गायब हो गई है तो वहीं समोसे और कचौरी वाले भी हरे धनिया की जगह पालक और पोदीने की चटनी बनाकर लोगों को परोस रहे हैं।

