बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता चिराग: खंभे के करंट से अरुण की मौत - Shivpuri News

शिवपुरी। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आज एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खंभे में करंट आ रहा था और मासूम ने उसे पकड लिया और उसे कंरट के तेज झटके लगें ओर बेहोश होकर गिर गया। उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार इंद्रा कालोनी में रहने वाला अरूण पुत्र सोना जाटव उम्र 9 साल निवासी इंद्रा कालोनी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था कि तभी वह एक बिजली के पोल के समीप पहुंचा की पोल में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया और बुरी तरह से झुलस गया किसी तरह से कालोनी वासियों ने अरूण को खंभे से हटाया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।

माता पिता का हो गया तलाक, मां के साथ रहता था अरूण

अरूण के माता पिता का तलाक हो गया था और अरूण अपनी मां के साथ इंद्रा कालोनी मेें रहता था। इतना ही नहीं वह अपनी मां का इकलौता आखों का तारा था जिसकी देखभाल मां कर रही थी अरूण की मौत के बाद उसकी मां सदमें हैं क्योंकि उसके बुढापे का सहारा और उसकी आंखों का तारा अब उससे ओझल हो गया है।

करंट की शिकायत पर नहीं किया गौर

लोगों का कहना है पिछले लंबे समय से बिजली के पोल में करंट आ रहा था जिसकी शिकायत उनके द्वारा लुटेरे विभाग को कई बार की गई लेकिन लुटेरा विभाग तो आमजन की सुध लेता ही नहीं है तो उसने सुध नहीं ली नतीजे में एक 9 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पडा।