Shivpuri News- दिवंगत डॉ.ए.के.मिश्रा स्मृति में पुष्पांजलि एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी के प्रसिद्ध सेवाभावी दिवंगत चिकित्सक डॉ.ए.के.स्मृति को संजोने के लिए एक बार फिर से द्वितीय बार कोरोना वैक्सीनेशन शिविर एवं पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन आज 05 जुलाई को डॉ.ए.के.मिश्रा की जन्म जयंती के अवसर पर स्थानीय पुरानी शिवपुरी स्थित उनकी डॉ.ए.के.मिश्रा क्लीनिक कुशवाह मोहल्ला गुरूद्वारा रोड़ शिवपुरी पर प्रा: 9:30 बजे से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए दिवंगत डॉ.ए.के.मिश्रा के पुत्र डॉ.सुयश मिश्रा ने बताया कि पूज्य पिता की स्मृति में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर कारगर माने जाने वाले कोरोना टीकाकरण के रूप में द्वितीय बार कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ल में संचालित स्व.डॉ.ए.के.मिश्रा क्लीनिक पर किया जा रहा है

जहां सर्वप्रथम उपस्थितजनों द्वारा स्व.डॉ.ए.के.मिश्रा को श्रद्धांजलि दी जाएगी तो वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोरोना के दूसरे डोज वाले संबंधितों का यह कोरोना टीकाकरण किया जाएगा, इसके साथ ही एक बार फिर से यहीं पुरानी शिवपुरी कुशहवा मोहल्ल में डॉ.ए.के.मिश्रा क्लीनिक का भी पुन: शुभारंभ होगा जिसमें अब से प्रतिदिन सेवा भावी चिकित्सक अपन सेवाऐं यहां प्रदान करेंगें।

डॉ.सुयश मिश्रा के अनुसार पुरानी शिवपुरी सहित दूर-दराज के अंचल के वह लोग जो पूज्य पिता स्व.डॉ.ए.के.मिश्रा जिन्होंने अपनी इसी क्लीनिक पर मानव सेवा करते हुए हजारों लोगों के जीवन को बचाया और अपने चिकित्सकीय उपचार से उन्हें स्वस्थ किया, उनकी स्मृति को ही पुन: संजोने के लिए उन्हीं के नाम से यह क्लीनिक भी शुरू होने जा रही है।

जिसमें 5 जुलाई को स्व.डॉ.ए.के.मिश्रा की जन्म जयंती के अवसर पर क्लीनिक का शुभारंभ भी किया जाएगा। यहां प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्वैच्छिक रूप से सेवाभावी चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर अपनी सेवाऐं प्रदान कर उन्हें चिकित्सकीय उपचार प्रदान करेंगें और एक बार फिर से वही परिपाटी प्रारंभ होगी जो कि दिवंगत डॉ.ए.के.मिश्रा अपने पीछे असमय छोड़ इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए थे उन्हें याद करते हुए उनकी स्मृति में ही यह क्लीनिक प्रारंभ होने जा रही है।

समस्त आमजन से अपील है कि इस वैक्सीनेशन शिविर में पहुंचकर अपना कोरोना संक्रमण से बचाव आवश्यक रूप से करें। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण ही असमय डॉ.ए.के.मिश्रा का बीती 8 मई 2021 को ग्वालियर में उपचार के दौरान निधन हो गया था तब से यह क्लीनिक भी बंद हो गई थी लेकिन अब 5 जुलाई को दिवंग डॉ.मिश्रा की जन्म जयंती के अवसर पर पुन: सेवाभावी चिकित्सकों के माध्यम से इस क्लीनिक को प्रारंभ किया जा रहा है।