Shivpuri News- मध्यपदेशीय अग्रवाल समाज के केम्प में अब तक लगे 6668 टीके: कल होगा समापन

शिवपुरी। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अधिक से अधिक संख्या में कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करने को लिए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला को नियमित कोरोना टीकाकरण के रूप में जिला प्रशासन के सहयेाग के लिए शुरू किया गया था।


जिसमें शनिवार को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि शासन के द्वारा शनिवार को द्वितीय कोरेाना डोज के रूप में 22वें चरण 460 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया और इस तरह अब तक 6668 लोग कोरोना संक्रमण से अपना बचाव करते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में अपना कोरोना वैक्सीनेशन करा चुके है।

मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का समापन समारोह मंगलवार 6 जुलाई को समय सायं 6 बजे आयोजित होगा जिसमें कार्यरत सहयोगी, एएनएम व शिविर में योगदान देने वालों का सम्मानित किया जाएगा। यहां वैक्सीनेशन के इस कार्य में एएनएम फूलवती धाकड़, सरिता चौरसिया, धर्मेन्द्र लोधी, कपिल कुशवाह, आकाश आदिवासी, बीएलओ हरीश कुमार कुशवाह व होमगार्ड से रविन्द्र नायर, इशान अली अपनी सेवाऐं जारी रहीं।

शिविर को सफल बनाने वालोंं में मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशला ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन के साथ समाज अध्यक्ष गौरव सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम गोयल, महिला महामंत्री श्रीमती रेणु सिंघल, सह मंत्री श्रीमती रेणु अग्रवाल, सहमंत्री शुभम गर्ग मामा प्रचार मंत्री विकास गोयल आदि शामिल रहे। मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में एक माह से आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को विराम देते हुए इसका समापन समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।