वैक्सीन के सेकंड डोज के लिए भटकते लोग, कभी लगती है कोवीशील्ड तो कभी को वैक्सीन - Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना के घातक प्रहार को रोकने के लिए वैक्सीन आवश्यक है ऐसे में शहर सहित अंचल में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना से बचाया जा सके लेकिन शहर में ही वैक्सीन की कमी है ऐसे में लोग अब सेकेंड डोज के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

लोगों को यह नहीं पता कि उनका सेकेंड डोज कब लगेगा इतना ही नहीं जब वह लगवाने जाते हैं तो कभी कोवीशील्ड लग रही होती है तो उन्हें कोवैक्सीन लगवानी है ऐसे में कई बार लोग वैक्सीन के सेंकेंड डोज के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

बुजुर्ग दिखा रहे उत्साह

वैक्सीन बूथों पर बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा है और यहां बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं जिससे वह कोरोना के घातक परिणाम से बच सकें।

तीसरी लहर के चलते सजग लोग

कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जिस तरह से वैज्ञानिक दे रहे हैं उससे लग रहा है कि लोग अब कोरोना को लेकर सजग है और अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।