10 हजार के लोन के लिए भटकता युवक, सोशल साइट पर किया वीडियो वायरल- Shivpuri News

शिवपुरी। बैकों में लोन लेने के लिए लोगों के जूते चप्पल तक घिस जाते हैं यह कहावत आम जनता के लिए चरितार्थ हो रही हैं लेकिन बडे साहूकार जो लाखों करोडों रूपए बैंक से लेने के बाद उसे चुका भी नहीं रहे हैं ऐसे लोगों पर बैंक कोई कार्रवाई तक नहीं कर पा रहा है लेकिन 10 हजार रूपए के लोन के चक्कर में इतने चक्कर लगवा लिए कि लोगों को दो दो जोडी जूते और चप्पल घिस गए।

ऐसा ही मामला कैनरा बैंक शिवपुरी में सामने आया है जहां एक युवक को 10 हजार रूपए के लोन को पास करवाने के लिए बैंक के कई चक्कर काटने पडे लेकिन काम अब तक अटका हुआ है।

सब्जी के ठेले के लिए ले रहा था लोन

अमित योगी नाम का युवक बेरोजगार है और वह अपना रोजगार करने के लिए 10 हजार रूपए का लोन लेना चाह रहा था जिसे नपा ने भी पास कर दिया था लेकिन बैंक है कि लोन देने को ही तैयार नहीं हैं।

दो माह से लगा रहा चक्कर

युवक अमित योगी का कहना है कि वह लोन के लिए दो माह से बैंक का चक्कर काट रहा है और बैंक के चक्कर काटते काटते उसके जूते चप्पल तक घिस गए लेकिन उसकी लोन की फाइल एक से दूसरी टेबिल पर ही घूम रही है।