शिवपुरी। गर्मी से लोगों का का हाल बेहाल है सुर्य नारायण का पारा भी चढा हुआ है ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने पर जलन महसूस करने लगे हैं ऐसे में लोगों का कहना है कि आसपास के इलाकों में बारिश एक दो बार हो चुकी है लेकिन शिवपुरी शहर पर मानसून मेहरबान क्यों नहीं है क्यों यहां बारिश नहीं हो रही है।
आसमान पर छाते बादल, बरसते नहीं
शहर के आसमान पर बादल तो छाते हैं लेकिन बरसते नहीं हैं लोगों का कहना है कि आसमान पर बादल तो छाते हैं लेकिन कुछ ही देर बार आसमान साफ हो जाता है और बारिश नहीं होती है जिससे गर्मी और अधिक बढ जाती है।
बारिश की आस में पूजा पाठ
बारिश की आस में लोग भगवान को मना रहे हैं तो कई जगह भगवान को ही ज्ञापन सौंपा जा रहा है जिससे इलाके में बारिश हो सके। बीते साल भी मानसून जिले पर मेहरबान नहीं था और नतीजे में कम बारिश हुई।
नलकूप भी छोड देंगे साथ
लोगों का कहना है कि मानसून समय पर नहीं आया तो अभी जो कुछ नलकूप पानी दे रहे हैं वह भी पानी देना बंद कर देंगे जिससे लोगों के सामने जलसंकट और खडा हो जाएगा।

