हाईवे के ढाबों पर शराबखोरी कहीं कोरोना को न्यौता न दे दे - Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के हाइवे पर बने ढाबे और होटल इन दिनों शराबखोरी के अडडों में तब्दील हो गए हैं। ऐसे में यहां सांझ ढलते ही शराब के शौकीन पहुंचते हैं और शराब का सेवन करते है। ऐसे में यह शराबखोरी कहीं कोरोना को न्यौता न दे दे इसके लिए प्रशासन और पुलिस को सख्ती से कदम उठाने की आवश्यकता है।

सांझ ढलते ही सजने लगती हैं महफिल

हाइवे के ढाबों पर सांझ ढलते ही महफिल सजना शुरू हो जाती है और शराब के शौकीन यहां शराब लेकर पहुंच जाते हैं और ढाबों पर लजीज खाने के साथ साथ मटन और चिकिन का स्वाद भी चख रहे हैं।

पैसों को लेकर होता है विवाद

ढाबों पर काम करने वाले लोग शराब के नशे में धुत्त लोगों से अनाव शनाव पैसे मांगते हैं जिसे लेकर कई बार झगडें की भी नौबत आ जाती है ऐसे में कई बार लोगों को यहां झगडा करते देखा जा सकता है।

पुलिस देख भाग जाते शराबी

हाइवे पर कई बार जब पुलिस के वाहन गुजरते हैं तो उस दौरान शराबी वहां से भाग जाते हैं और वाहन के गुजरने के बाद फिर से शराब के शौकीनों का जमघट शुरू हो जाता है।